New Delhi, 15 October (NNS): The offtake of copra reported to be sluggish even after the feeble prices. As a result, here, the prices of copra in bags held stable at Rs 32000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 4000 per quintal. The market sentiments may affect as most of the diwali and chatt pooja demand has already been over. The spot copra prices will not likely to increase during the near future.

गोला : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 4 हजार रुपए की गिरावट आई थी। दीवाली तथा छठ की अधिकतर मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में तेजी की आस नहीं है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 15 October (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the sluggish sale even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect as most of the diwali demand has already been fulfilled. The spot cashew prices will not likely to improve during the coming days.

काजू : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। दीवाली की मांग ज्यादातर मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Almond kernel: held strong

New Delhi, 15 October (NNS): The offtake of almond kernel reported to be sluggish at the higher prices, due to this reason, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 760 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as most of the diwali’s demand has already been fulfilled, but higher expected consumption. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 15 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। दीवाली की अधिकतर मांग पूरी हो गई है लेकिन सर्दियों की संभावित खपत से बाजार की धारणा को समर्थन मिल सकता है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।