New Delhi, 09 October (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 20000 per quintal owing to the weak sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs1000 per kg. The festival season has been going on, due to this, the market sentiments may. There is no possibility of uptrend in the spot copra prices during the coming one or two days.
गोला : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 20 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला तेज होने की उम्मीद नहीं है।
Cashew: will remain feeble
New Delhi, 09 October (NNS): The prices of cashew 320 no. remained firm at Rs 1000 per kg due to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, its prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the constant availability and supply. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
काजू : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रह सकता है।
Almond kernel: no downfall
New Delhi, 09 October (NNS): Now, almond kernel California prices held steady at Rs 685 per kg due to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The big festival like Dussera and Diwali will likely to arrive during the coming month, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.
बादामगिरी : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 9 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 685 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। इसी महीने दशहरा तथा दीपावली जैसे बड़े त्यौहार भी आने वाले हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नहीं है।
