New Delhi, 12 August (NNS): Copra prices in bags remained firm at Rs 37500 per quintal due to the sluggish offtake after the ongoing monsoon season. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak rainfall in the southern parts of the country along with Kerela. The spot copra prices will not likely to increase during the near future.

गोला : तेजी का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। सावन का महीना चालू होने के बाद भी यहां गोले के उठाव में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टों में 37,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। केरल समेत दक्षिण भारत में वर्षा की मात्रा काफी कम रह गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में तेजी का अनुमान नहीं है।

Cashew: will remain weak

New Delhi, 12 August (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 880 per kg due to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू की बिक्री फिर से सुस्त पड़ गई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 880 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रह सकता है।

Almond kernel: will remain strong

New Delhi, 12 August (NNS): The import of almond and its products reported to be weak from America in July.  There were around 1048 containers of almond reported to arrive in July which was around 1405 containers of in the same period of the review month. The import reported to be high and here, the almond kernel California prices jumped by Rs 10 to Rs 1040 per kg due to the limited buying. Recently, the prices have gone up  by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect as the new crop will likely to arrive in the near future. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 अगस्त (एनएनएस)। बीते जुलाई महीने में अमेरिका से बादाम और इसके उत्पादों का आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने की जानकारी मिली। इसमें बताया गया है कि जुलाई में 1048 कंटेनर्स का आयात हुआ है, जोकि पिछले वर्ष के आलोच्य महीने में 1405 कंटनर्स का हुआ था। आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने और स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए बढ़कर 1040 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की तेजी आई थी। अगले सप्ताह अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू होने का अनुमान जताया जा रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।