New Delhi, 07 May (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 22500 per quintal owing to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The wedding season is ongoing, but the market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. There is no possibility of improvement in the spot copra prices during the coming one or two days.
गोला : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि ब्याह-शादियां चल रही हैं लेकिन कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cashew: will remain strong
New Delhi, 07 May (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 925 per kilogram because of the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability even after the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain strong during the coming days.
काजू : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। यद्यपि खपत का सीजन नहीं है लेकिन आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
Almond kernel: not likely to increase
New Delhi, 07 May (NNS): The prices of almond kernel California slipped by Rs 30 to Rs 810 per kg owing to the increased selling even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will not likely to increase during the coming one or two days.
बादामगिरी : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर बादामगिरी में बिकवाली बढ़ गई। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 30 रुपए गिरकर 810 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपए में आई मजबूती से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
