New Delhi, 01 January (NNS): The prices of copra in bags remained stable at Rs 19000 per quintal because of the sluggish sale even at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per kg. The market sentiments may affect because of the lack of weddings and no big festival will likely to arrive soon. There is no possibility of improvement in the spot copra prices during the near future.

गोला : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला कट्टों में 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने तथा ब्याह-शादियां भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 01 January (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level and new season. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the coming one or two days.

काजू : तेजी का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। नए सीजन तथा कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की आस नहीं है।

Almond kernel: no downfall

New Delhi, 01 January (NNS): The prices of almond kernel California held stable at Rs 830 per kg due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 30/40 per kg. The market sentiment may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of downtrend in the spot almond kernel prices during the coming days.

बादामगिरी : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 30-40 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया निचले स्तर पर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।