New Delhi, 29 July (NNS): The Sawan month will start from 30th July. After this, here, the sale of copra seems weak, due to this, Copra prices in bags remained firm at Rs 37000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the higher prices as comparatively. There is no possibility of downfall in the prices during the coming days.
गोला : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस)। 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। इसके बाद भी यहां गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि गोला कट्टïों में 37 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 29 July (NNS): Cashew 320 no. prices remained stable at Rs 860 per kg due to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect consumption season off and weak supply. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
काजू : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 860 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने जबकि आपूर्ति पर्याप्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Almond kernel: will remain weak
New Delhi, 29 July (NNS): The prices of almond kernel California held steady at Rs 960 per kg due to the weak offtake after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 35/40 per kg. The new crop will likely to arrive after 20 days in America, due to this, the market sentimets may affect. The spot almond kernel prices will likely remain sluggish during the near future.
बादामगिरी : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 960 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 35-40 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में बादाम की नई फसल शुरू होने में अब 20 दिनों से भी कम का समय बच गया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।
