New Delhi, 08 May (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 38000 per quintal due to the sluggish sale even after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. The market sentiments may affect due to the ongoing wedding season and lack of supply. There is no fear of downfall in the spot copra prices during the coming days.

गोला : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 38 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए का उछाल आया था। आपूर्ति तंग बनी होने तथा ब्याह-शादियां भी चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में मंदी का डर नहीं है।

Cashew: no possibility of improvement

New Delhi, 08 May (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect owing to the higher import prices of cashew and weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will not likely to improve during the coming days.

काजू : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 329 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।