New Delhi, 03 July (NNS): The monsoon season has been going on in the Southern parts of the country, after this, the prices of copra in bags fell down by Rs 500 to Rs 37500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the consumption season off amid wedding season. The spot copra prices may not show more downfall in the prices during the coming one or two days.

गोला : रुक सकती है मंदी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस)। दक्षिण भारत में मानसून सीजन चल रहा है। यहां उठाव कमजोर पड़ने से गोला कट्टïों में 500 रुपए मंदा होकर 37,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियों का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले की मंदी रुक सकती है।

Cashew: no more increment

New Delhi, 03 July (NNS): Here, the prices of cashew 320 no. reduced by Rs 30 to Rs 860 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect owing to the consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

काजू : तेजी का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद काजू के उठाव में कमी दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 30 रुपए मंदा होकर 860 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी का अनुमान नहीं है।

Almond kernel: will remain weak

New Delhi, 03 July (NNS): The prices of almond kernel California held firm at Rs 940 per kg due to the sluggish sale at the lower level. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The new import data of almond and its products will arrive in the next month, due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming days.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 940 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अगले सप्ताह बादाम और बादाम उत्पादों के आयात के नए आंकड़े भी आने वाले हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती बनी रह सकती है।