New Delhi, 26 August (NNS): Copra prices in bags remained firm at Rs 7500 per 25 kg due to the sluggish sale after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the affected supply amid onam. There is no possibility of more improvement in the spot copra prices during the near future.

गोला : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। केरल में ओणम की वजह से आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Cashew: no more fluctuations

New Delhi, 26 August (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to move in the limited area during the coming days.

काजू : उतार-चढ़ाव नहीं

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं।

Almond kernel: will remain strong

New Delhi, 26 August (NNS): The prices of almond kernel California prices remained at Rs 1150 per kg because of the sluggish sale after the ongoing festival season. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect owing to the higher import prices than the normal level and higher booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। त्यौहारी सीजन चालू होने के बाद भी बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसकी वजह से यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने जबकि बुकिंग दर ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मजबूती बनी रहने के आसार हैं।