New Delhi, 21 August (NNS): Copra prices in bags remained firm at Rs 37500 per quintal due to the sluggish sale after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. There is no possibility of more fluctuations in the spot copra prices during the near future.
गोला : घटाबढ़ी की आस नहीं
नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस)। पिछलेे दिनों आई तेजी के बाद गोले की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 37,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। त्यौहारी सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में घटाबढ़ी की आस नहीं है।
Cashew: will remain weak
New Delhi, 21 August (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 900 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the weak supply and availability. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.
काजू : सुस्ती छाई रहेगी
नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस)। सावन का महीना चालू होने के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती छाई रह सकती है।
Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 21 August (NNS): The offtake of almond kernel reported to be weak after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, here, the almond kernel California prices remained at Rs 1125 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak production and the new season of almond will start soon in America. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 21 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बादामगिरी के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 1125 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका में बादाम का नया सीजन शुरू हो चुका है लेकिन इस बार उत्पादन में कमी आने की चर्चाएं भी सुनी जा रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मजबूती बनी रह सकती है।
