New Delhi, 17 June (NNS): The monsoon has been ruling in the famous producing areas. However, the rainfall reported to be decrease by 64 percent as compared to the normal level. Despite this, here, the prices of copra in bags remained firm at Rs 38000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot copra prices will not likely to decrease during the coming days.

गोला : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मानसून सीजन चल रहा है। हालांकि चालू मानसून सीजन की अभी तक की अवधि में बारिश सामान्य की अपेक्षा करीब 64 प्रतिशत कम होने की खबरें भी हैं। इसके बावजूद भी यहां गोला कट्टïों में 38 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला घटने की आशंका नहीं है।

Cashew: will remain sluggish

New Delhi, 17 June (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 890 per kg due to the sluggish buying even after the ongoing monsoon in the Southern parts of the country. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming one to two days.

काजू : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। दक्षिण भारत में मानसून चल रहा है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से काजू 320 नंबर 890 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती बनी रह सकती है।

Almond kernel: held strong

New Delhi, 17 June (NNS): The buying of almond kernel reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days. As a result, the prices of almond kernel California remained firm at Rs 910 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar and weak import than the normal level. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming days.

बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी स्टॉकिस्टों की बादामगिरी में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने और अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मजबूती बनी रहने की संभावना है।