New Delhi, 22 July (NNS): Copra prices in bags remained firm at Rs 37000 per quintal due to the weak offtake. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect as the shrawan month will start after a week. There is no possibility of downfall in the prices during the coming days.

गोला : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस)। राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों में दूसरे दिन भी बारिश हुई। यही वजह है कि यहां गोले का उठाव सुस्त बना रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टों में 37 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। करीब सात-आठ दिन बाद सावन का महीना शुरू होने वाला है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cashew: not likely to decrease

New Delhi, 22 July (NNS):  Cashew 320 no. prices remained stable at Rs 860 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

काजू : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 860 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Almond kernel: will remain strong

New Delhi, 22 July (NNS): The prices of almond kernel California improved by Rs 10 to Rs 975 per kg due to the improved sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 15 per kg. The prices of almond and its kernel showed uptrend, but its new crop will likely to start after 20/25 days, due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to increase during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए तेज होकर 975 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15 रुपए की तेजी आई थी। पिछले महीने बादाम और इसकी गिरी का आयात तुलनात्मक रूप से ऊंचा हुआ था लेकिन अमेरिका में इसकी नई फसल शुरू होने में अभी करीब 20-25 दिनों का समय बकाया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।