New Delhi, 10 July (NNS): The sale reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of copra in bags remained stable at Rs 37000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because no big festival will likely to arrive soon.  There is no possibility of increment in the spot copra prices during the coming one or two days.

गोला : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 37 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 10 July (NNS): Here, the prices of cashew 320 no. remained firm at Rs 860 per kg due to the weak offtake even after the ongoing monsoon season. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect owing to the consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

काजू : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 860 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही हे। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Almond kernel: will remain weak

New Delhi, 10 July (NNS): The import of almond kernel reported to be high in the country during the previous month. Around 1073 containers of almond and 5 containers of its almond reported to import in the country during june and it was almost 809 and 15 containers during the previous mont. The import of almond kernel showed nominal increment, after this, here also, the prices of almond kernel California improved by Rs 10 to Rs 940 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect because of the nominal increment in the import. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming days.

बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस)। पिछले महीने देश में बादाम का आयात तुलनात्मक रूप से ऊंचा हुआ है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जून में देश में बादाम के 1073 कंटेनर्स का और इसकी गिरी के केवल 5 कंटेनर्स का आयात हुआ। इससे एक महीना पूर्व इनका क्रमश: 809 तथा 15 कंटेनर्स का आयात हुआ था। आयात में हुई नवीनतम वृद्धि के बाद भी यहां लिवाली बढ़ने से बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए सुधरकर 940 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। आयात में हुई नवीनतम वृद्धि से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती छाने के आसार नजर आ रहे हैं।