New Delhi, 22 April (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 38000 per quintal due to the ongoing wedding season. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak supply and stock in the producing areas. The spot copra prices will not likely to decrease during the coming days.

गोला : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। ब्याह-शादियों का सीजन चल रहा है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टों में 38 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए का उछाल आया था। उत्पादक क्षेत्रों में इसका स्टॉक तथा आपूर्ति सामान्य से कमजोर बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में मंदी की आशंका नहीं है।

Cashew: will remain sluggish

New Delhi, 22 April (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg due to the weak offtake even after the uptrend during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The new crop of cashew will likely to be over soon, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। काजू की नई फसल अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।