New Delhi, 23 December (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 32000 per quintal due to the weak offtake even after the decrement during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher prices than the normal level along with no weddings. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
गोला : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले के उठाव में कमी दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में एक हजार रुपए मंदा होकर 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने तथा कीमत सामान्य से ऊंची बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने के आसार नहीं हैं।
Cashew: no improvement
New Delhi, 23 December (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the weak sale even after the decrement in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the normal supply and consumption season off. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : सुधार की आस नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने तथा आपूर्ति करीब-करीब सामान्य ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार की आस नहीं है।
Almond kernel: held strong
New Delhi, 23 December (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 855 per kg due to the sluggish prices even after the increment in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of higher booking rates than the normal level and expected consumption of winter season. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए तेजी के बाद बादामगिरी में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 855 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। सर्दियों की संभावित खपत तथा बुकिंग दर भी अपेक्षाकृत रूप से ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
