New Delhi, 23 October (NNS): With the festive season underway, the wedding season approaching and winter drawing near, demand for copra and copra powder has increased significantly. Strong demand and improved buying interest have recently pushed prices up by as much as Rs 1,000 per quintal, taking copra bag prices to Rs 36,000/37,000 per quintal. Ahead of Diwali and the winter season, commercial buyers, including sweet makers, confectioners and bakeries producing laddoos, barfi and other products, are purchasing copra powder in large quantities. This has kept the market active. Given the ongoing consumption season, prices are expected to rise further.
गोला : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (एनएनएस) त्योहारों की शुरुआत, शादियों के सीजन और सर्दियों की आहट के बीच बाजार में गोला और इसके बुरादे की मांग काफी बढ़ गई है। मजबूत मांग और बेहतर ग्राहकी के चलते इसकी कीमतों में हाल ही में 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई है, जिससे गोला कट्टे के दाम बढक़र 36000/37000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। आगामी दिवाली और सर्दियों के मौसम को देखते हुए मिठाई निर्माताओं, हलवाइयों और बेकरी उत्पाद जैसे लड्डू, बर्फी आदि बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों द्वारा गोले के बुरादे की जमकर खरीदारी की जा रही है, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। खपत के सीजन को देखते हुए आगे और तेजी लग रही है।
Cashew: Consolidation Likely to Bring Further Gains
New Delhi, 23 October (NNS): Declining old stocks have lent strength to cashew prices. Domestic demand has risen sharply amid the festive and wedding seasons, keeping prices firm. Internationally, lower arrivals of raw cashew nuts and fluctuations in the rupee against the US dollar recently led to a price increase of Rs 50. This has been accompanied by strong demand from wholesalers and sweet manufacturers. As a result, 320 no. cashew nuts are currently holding steady at their previous level of Rs 870/890 per kg. The market is expected to consolidate before offering further gains in the near future.
काजू : ठहरकर लाभ देगा
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (एनएनएस) पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। त्योहारों और शादियों के सीजन के चलते घरेलू बाजार में काजू की मांग तेजी से बढ़ गई है, जिससे इसकी कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की कम आवक और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल में उतार-चढ़ाव के कारण इसके दामों में हाल ही में 50 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके चलते थोक विक्रेताओं और मिठाई निर्माताओं की ओर से भारी मांग देखने को मिल रही है, जिसकी परिणामस्वरूप (320 नंबर) काजू फिलहाल 870/890 रुपए प्रति किलो के पिछले स्तर पर स्थिर बना हुआ है। निकट भविष्य के अंदर इसका बाजार ठहरकर लाभ देगा।
Almond Kernels: Market Likely to Remain Firm
New Delhi, 23 October (NNS): The almond kernel market, after witnessing another round of price gains, is now showing some weakness. Prices declined by Rs 30 to Rs 1,060/1,130 per kg. Earlier, the market had remained weak amid expectations of higher container arrivals from California, but the situation is now changing. With Diwali approaching and the wedding season underway, demand for almonds from wholesalers, gift-pack manufacturers and sweet makers remains strong. According to market participants, the festive season and sustained buying interest are expected to keep the almond market firm in the coming days.
बादामगिरी : आगे तेज रहेगी
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (एनएनएस) बादामगिरी के बाजार में एक बार फिर तेजी के बाद नरमी देखने को मिल रही है। इसकी कीमतों में आज 30 रुपए की गिरावट आने से इसके भाव 1060/1130 रुपए प्रति किलो रह गए। कुछ समय पहले कैलिफोर्निया से आने वाले कंटेनरों के अधिक अनुमान के कारण मंडियों में मंदी छाई थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। आगामी दिवाली के त्योहार और शादी के सीजन को देखते हुए थोक विक्रेताओं, गिफ्ट पैक बनाने वालों और मिठाई निर्माताओं की तरफ से बादाम की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। जानकारों के मुताबिक, इस त्योहारी और मांग के माहौल के चलते आगे भी बादाम का बाजार गर्म और सुरीला बना रहने की उम्मीद है।
