New Delhi, 28 October (NNS): With the festive season underway, the wedding season approaching and winter setting in, demand for copra and copra powder has increased considerably. Strong demand and improved buying interest have recently pushed prices up by as much as Rs 1000 per quintal, taking the price of copra bags to Rs 36000/37000 per quintal. Ahead of Diwali and the winter season, sweet manufacturers, confectioners and commercial buyers producing laddoos, barfi and bakery products are actively purchasing copra powder, keeping the market buoyant. With the consumption season approaching, prices are expected to rise further.
गोला : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) त्योहारों की शुरुआत, शादियों के सीजन और सर्दियों की आहट के बीच बाजार में गोला और इसके बुरादे की मांग काफी बढ़ गई है। मजबूत मांग और बेहतर ग्राहकी के चलते इसकी कीमतों में हाल ही में 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई है, जिससे गोला कट्टे के दाम बढ़कर 36000/37000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। आगामी दिवाली और सर्दियों के मौसम को देखते हुए मिठाई निर्माताओं, हलवाइयों और बेकरी उत्पाद जैसे लड्डू, बर्फी आदि बनाने वाले कमर्शियल खरीदारों द्वारा गोले के बुरादे की जमकर खरीदारी की जा रही है, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। खपत के सीजन को देखते हुए आगे और तेजी लग रही है।
Cashew: Unlikely to Decline
New Delhi, 28 October (NNS): Cashew prices have stabilised after strengthening due to lower old-stock availability. Domestic demand has risen sharply amid the festive and wedding seasons, lending continued support to prices. Internationally, lower arrivals of raw cashew nuts and fluctuations in the rupee against the dollar recently led to an increase of Rs 50 in prices. Strong demand from wholesalers and sweet manufacturers has followed. As a result, cashew 320 no. remained stable at Rs 870/890 per kg. The market is expected to consolidate and offer further gains in the near future.
काजू : घटने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) पुराना स्टॉक कम होने से काजू की कीमतों में मजबूती के बाद स्थिरता देखने को मिल रही है। त्योहारों और शादियों के सीजन के चलते घरेलू बाजार में काजू की मांग तेजी से बढ़ गई है, जिससे इसकी कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे काजू की कम आवक और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल में उतार-चढ़ाव के कारण इसके दामों में हाल ही में 50 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके चलते थोक विक्रेताओं और मिठाई निर्माताओं की ओर से भारी मांग देखने को मिल रही है, जिसकी परिणामस्वरूप (320 नंबर) काजू फिलहाल 870/890 रुपए प्रति किलो के पिछले स्तर पर स्थिर बना हुआ है। निकट भविष्य के अंदर इसका बाजार ठहरकर लाभ देगा।
Almond Kernels: Likely to Rise
New Delhi, 28 October (NNS): The almond kernel market is showing signs of renewed strength after a period of weakness. Recently, the prices gained by Rs 20 to Rs 1060/1140 per kg. Earlier, the market had remained weak due to estimates of higher container arrivals from California, but the situation is now changing. With Diwali approaching and the wedding season underway, demand for almonds from wholesalers, gift-pack manufacturers and sweet makers remains strong. According to market experts, the festive season and sustained demand are expected to keep the almond market firm in the coming days.
बादामगिरी : ठहरकर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (एनएनएस) बादामगिरी के बाजार में एक बार फिर नरमी के बाद मजबूती देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आने से इसके भाव बढ़कर 1060/1140 रुपए प्रति किलो हो गए। कुछ समय पहले कैलिफोर्निया से आने वाले कंटेनरों के अधिक अनुमान के कारण मंडियों में मंदी छाई थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। आगामी दिवाली के त्योहार और शादी के सीजन को देखते हुए थोक विक्रेताओं, गिफ्ट पैक बनाने वालों और मिठाई निर्माताओं की तरफ से बादाम की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। जानकारों के मुताबिक, इस त्योहारी और मांग के माहौल के चलते आगे भी बादाम का बाजार तेज रहने की उम्मीद है।
