New Delhi, 27 March (NNS): The offtake of copra reported to be high even after the downfall in the prices during the previous days, as a result, the prices of copra in bags rose by Rs 1000 to Rs 34000 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect as the weddings will start soon from the next month and ongoing kharmas. The spot copra prices will not likely to remain strong in the coming days.
गोला : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद गोले के उठाव में वृद्धि हुई। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में एक हजार रुपए तेज होकर 34 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही गिरावट आई थी। हालंाकि फिलहाल खरमास चल रहा है लेकिन अगले महीने से ब्याह-शादियां फिर से शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
Cashew: no possibility of downfall
New Delhi, 27 March (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg due to the weak offtake even after the uptrend during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of downfall in the prices during the coming days.
काजू : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। नई फसल चल रही है लेकिन अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता हुआ 95 के आसपास आ जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू घटने की आशंका नहीं दिख रही है।
Almond kernel: will remain sluggish
New Delhi, 27 March (NNS): The offtake reported to be weak even after the uptrend in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 850 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजरी के बाद यहां बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होता हुआ 95 के आसपास आ जाने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।
