New Delhi, 16 July (NNS): The prices of copra in bags held stable at Rs 31500 per quintal owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect on seeing the ongoing monsoon season and ongoing shrawan month. The spot profit taking selling in the spot copra prices during the coming days.

गोला : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टों में 31,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। सावन का महीना चालू होने तथा मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर है।

Cashew: not likely to increase

New Delhi, 16 July (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 925 per kilogram because of the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. Both the availability and supply gets affected due to the monsoon season, but the market sentiments may affect on seeing the consumption season off. There is no possibility of uptrend in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। मानसून सीजन की वजह से आपूर्ति तथा उपलब्धता प्रभावित हो सकती है लेकिन खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं है।

Almond kernel: remain sluggish

New Delhi, 16 July (NNS): The prices of almond kernel California held firm at Rs 635 per kg owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have softened by Rs 5/10 per kg. The market sentiments may affect because the new crop of California will likely to arrive after a month. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

बादामगिरी : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 635 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए की नरमी आई थी। कैलिफोर्निया में बादाम की नई फसल शुरू होने में करीब एक महीने का ही समय बचा हुआ है। इसकी वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती जारी रह सकती है।