New Delhi, 25 April (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 22500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the  fear of profit taking selling after the uptrend in the prices. There is no fear of profit taking selling during the coming one or two days.

गोला : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (एनएनएस)। कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए बर्बर आतंकी हमले के विरोध में स्थानीय थोक सूखा मेवा बाजार बंद रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टों में 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। हाल ही में आई उल्लेखनीय तेजी के बाद मुनाफावसूली बिकवाली शुरू होने का डर बना हुआ है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली शुरू होने की आशंका है।

Cashew: no fear of downfall

New Delhi, 25 April (NNS): Cashew 320 no.  prices remained stable at Rs 925 per kilogram. During the previous day, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will not likely to remain strong during the coming days.

काजू : अभी मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (एनएनएस)। स्थानीय थोक सूखा मेवा बाजार में पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कामकाज ठप्प रहा। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। एक दिन पूर्व इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मजबूती जारी रह सकती है।

Almond kernel: not likely to increase

New Delhi, 25 April (NNS): The trading activities in the local wholesale markets remained close due to the protest against the terrorist in Pahalgam, due to this reason, the prices of almond kernel California held firm at Rs 815 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off and weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days near future.

बादामगिरी : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (एनएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में स्थानीय सूखा मेवा बाजार में व्यापारिक गतिविधियां बंद रही। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने तथा खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।