New Delhi, 23 September (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7200 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect on seeing the consumption season. The spot coconut powder will likely remain sluggish during the coming days.
गोला बुरादा : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7200 रुपए प्रति 25 किलोगाम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। खपत के समय को देखते हुए बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा सुस्त ही बना रहने की उम्मीद है।
Cashew: not likely to improve
New Delhi, 23 September (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1140 per kg owing to the sluggish offtake at the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability than the normal level. The spot cashew prices will likely to remain high during the coming days.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 23 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 15 रुपए की वृद्धि हुई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने की सूचनाओं और त्योहारों का समय होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नहीं हैं।
