New Delhi, 25 September (NNS): The market of coconut powder has been started increasing from the lower level due to the heavy shortage of Rose stock in the processing units and lack of copra production. Here also, the coconut powder which was being sold at Rs 6600 per quintal in the previous month, but now, it is ruling at Rs 7200 per quintal and best quality coconut powder has been available at Rs 7400 per quintal from the processing units of South India. In this situation, the trade should not be done at the current level during the near future.
गोला बुरादा-कच्चे माल की कमी
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) गोले का उत्पादन कम होने तथा प्रोसेसिंग करने वाली यूनिटों में कच्चे माल की भारी कमी हो जाने से नीचे के भाव से बाजार बढ़ता जा रहा है। यहां भी पिछले माह जो गोला बुरादा 6600 रुपए बिका था, उसके भाव 7200 रुपए बोलने लगे हैं तथा दक्षिण भारत के प्रोसेसिंग यूनिटों से आज की तारीख में बढ़िया गोला बुरादा यहां 7400 रुपए जाकर पड़ रहा है, इसे देखते हुए इन भावों में व्यापार करना चाहिए।
Cashew: possibility to increase
New Delhi, 25 September (NNS): The new crop of cashew has already been arrive in the southern parts of the country. Huge amount of stock has been lying to the traitors at the higher level after the implement in the prices during the previous days, whereas, there is a lack of demand as expectedly. Here, the prices of cashew 180 no. have been ruling at Rs 1080/1130 per kg. The inferior quality stock also being traded at Rs 1030 per kg. The inferior quality stock of 210 and 230 no. also ruling at Rs 820/930 per kg. The a country demand of Diwali has been started increasing from the last 2 to 3 days and the demand for local stock also been improving constantly, on seeing this, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
काजू-कुछ बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) काजू की फसल दक्षिण भारत में आ गयी है। पिछले दिनों की आई तेजी के बाद कारोबारी वर्ग के गले में ऊंचे भाव का माल फंसा हुआ है, जबकि उस अनुपात में ग्राहकी नहीं है। यहां काजू 180 नंबर के भाव 1080/1130 रुपए प्रति किलो ऊपर में चल रहे हैं, हल्के माल 1030 रु भी बिक रहे हैं। नीचे वाले माल 210 एवं 320 नंबर के 820/930 रुपए प्रति किलो के बीच चल रहे हैं।गत दो-तीन दिनों से दिवाली की चालानी मांग निकलने लगी है तथा लोकल माल में भी सुधार हो रहा है, उसे देखते हुए अब यहां से मंदे की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है।
