New Delhi, 24 June (NNS): The offtake of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder remained stable at Rs 5800 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect owing to the negligible wedding demand along with the higher prices than the normal level. There is no possibility of uptrend in the spot coconut powder prices during the near future.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला बुरादा सामान्य 5800 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादी वालों की मांग नगण्य बनी होने और कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी का अनुमान नहीं है।
Cashew: not likely to remain high
New Delhi, 24 June (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1150 per kg owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon season and consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain high during the near future.
काजू : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने जबकि मानसून सीजन की वजह से आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं है।
