New Delhi, 27 May (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder remained stable at Rs 5000 per 25 kg. The market sentiments may affect owing to the higher prices than the normal level. There is no possibility of uptrend in the spot coconut powder during the near future.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 5 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने तथा फिलहाल कोई बड़ा त्यौहार सामने नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Cashew: will remain sluggish
New Delhi, 27 May (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1150 per kg owing to the sluggish sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off along with the weak supply and availability than the normal level. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the near future.
काजू : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि आपूर्ति एवं उपलब्धता सामान्य से कमजोर बनी हुई है लेकिन खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती बनी रह सकती है।
