New Delhi, 30 June (NNS): The prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg amid sluggish offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the downfall in the prices of copra. There is no possibility of increment in the prices during the near future.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गोले में आई नवीनतम मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी का अनुमान नहीं है।
Cashew: no possibility of improvement
New Delhi, 30 June (NNS): The monsoon has been going on in the southern parts of the country. As a result, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1120 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : सुधरने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस)। दक्षिण भारत में मानसून सीजन चल रहा है। इसकी वजह से वहां से काजू की आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से काजू 180 नंबर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही मे इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।
