New Delhi, 24 March (NNS): The sale of coconut powder reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, due to this, here, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7000 per 25 kg. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per 25 kg. The market sentiments may affect owing to the kharmas. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की गिरावट आई थी। खरमास की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Cashew: no possibility of more fluctuations
New Delhi, 24 March (NNS): The offtake of cashew reported to be sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days, due to this, here, cashew 180 no. held stable at Rs 1150 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 20 per kg. However, the new crop of this famous dry fruit has been ongoing, but the market sentiments may affect due to the higher prices in the international markets. There spot cashew prices will likely to fluctuate during the coming days.
काजू : घटाबढ़ी की आस नहीं
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि देश में इस प्रमुख सूखे मेवे की नई फसल चालू है लेकिन अंतर्राष्टï्रीय कीमत ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में घटाबढ़ी के आसार नहीं दिख रहे हैं।
