New Delhi, 17 March (NNS):  Kharmas is going on, due to which weddings, engagements, and other auspicious activities are currently on hold, on seeing this, the prices of coconut powder remained firm at Rs 7500 per 25 kg. Recently, the prices have gone down by Rs 220 per 25 kg. The market sentiments may affect owing to the sluggish sale. There is no possibility of increment in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस)। खरमास चल रहा है। इसकी वजह से ब्याह-शादियों समेत अन्य शुभ कामों पर रोक लगी हुई है। यही वजह है कि यहां बिक्री सुस्त ही बनी होने से गोला बुरादा सामान्य 7500 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 220 रुपए की गिरावट आई थी। बिक्री सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी का अनुमान नहीं है।

Cashew: no possibility of downfall

New Delhi, 17 March (NNS): The offtake of cashew reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1150 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The new crop of cashew has been ongoing in the markets, but the market sentiments may get support owing to the strong trend in the international markets. There is no possibility of downfall in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। इसकी नई फसल चल रही है। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में इसकी कीमत मजबूत ही बनी होने की खबरों से बाजार की धारणा को समर्थन मिल रहा है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।