New Delhi, 23 December (NNS): The prices of Coconut powder remained stable at Rs 8000 per 25 kg because of the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level and no wedding season. There is no possibility of uptrend in the spot coconut powder prices during the coming one or two days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 8 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने तथा कीमत सामान्य से ऊंची बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Cashew: no possibility of improvement
New Delhi, 23 December (NNS): The prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1130 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the normal supply and availability of the stock. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य के आसपास ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
