New Delhi, 07 October (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7600 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect on seeing the recent downfall and most of the festival demand has already been over. The spot coconut powder will likely remain high during the coming days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7600 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। अधिकतर त्योहारी मांग पूरी होने तथा गोले में हाल ही में आई मंदी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की आशा नहीं है।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 07 October (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1130 per kg owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect as most of the festival demand has already been over. The spot cashew prices will likely to remain high during the coming days.
काजू : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अधिकतर त्योहारी मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की आस नहीं है।
