New Delhi, 19 May (NNS): The weddings are temporarily off. Here, the sale of coconut powder reported to be sluggish amid intense heat. Therefore, here, the prices of coconut powder remained stable at Rs7200 per 25 kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per 25 kg. There is no possibility of more fluctuations in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : उतार-चढ़ाव नहीं
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। ब्याह-शादियां फिलहाल अस्थाई तौर पर रुकी हुई हैं। भीषण गर्मी भी पड़ रही है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। अत: यहां यह 7200 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 19 May (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg due to the affected sale even after the consumption season off. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing new crop and it will likely to be over soon. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। खपत का सीजन नहीं होने से काजू की बिक्री प्रभावित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि देश में इस प्रमुख सूखे मेवे की नई फसल चल रही है लेकिन यह अपनी समाप्ति के कगार पर है। इसकी वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
