New Delhi, 27 November(NNS): The crop of coconut will likely to arrive after 4 months. Here, there is a shortage of stock in the pipeline. Almost 50 percent wedding demand has already been fulfilled and the weddings will likely to start after a fortnight, after this, the kharmaas will start, due to this, the market may not show uptrend, but the prices may decrease after some time.

नारियल गोला-अभी ज्यादा नहीं घटेगी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) नारियल की फसल आने में अभी 4 महीने का समय बाकी है। इधर पाइप लाइन में ज्यादा स्टॉक नहीं है। हम मानते हैं की शादियों की मांग 50 प्रतिशत पूरी हो गई है तथा अब 15 दिन की और शादियां होने वाली है, इसके बाद खरमास लग जाएगा, इसलिए तेजी तो नहीं आएगी, लेकिन वर्तमान भाव पर अभी ठहर कर ही मंदा आएगा।

Cashew: selling will be profitable

New Delhi, 27 November(NNS): The prices of cashew reduced by Rs 30/40 per kg as per the quality due to the profit taking selling after the Diwali. Here, cashew 320 no. remained stable at Rs 900/920 per kg. There is a lack of stock because of the lack of stock during the previous week, but the upcoming crop also seems good, in these circumstances, here, the prices declined by Rs 20/30 per kg. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level.

काजू-बिकवाली लाभदायक

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) काजू में दीपावली के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से धीरे-धीरे 30/40 रुपए प्रति किलो की क्वालिटी अनुसार माल में गिरावट आ गई है। यहां 320 नंबर का काजू 900/920 रुपए प्रति किलो पर टिका हुआ है। हम मानते हैं कि काजू की फसल पिछले साल कम होने से शॉर्टेज में आ गया है, लेकिन आने वाली फसल बहुत बढ़िया बताई जा रही है, इन परिस्थितियों को देखते हुए यहां से 20/30 रुपए की और गिरावट लग रही है। अत: इन भाव में पहले अपना माल बेचना चाहिए।

Almond kernel: no possibility to decrease

New Delhi, 27 November(NNS): The prices of almond kernel have been ruling at the higher level in California along with Australia. There, the domestic importers are also selling the stock at the lower level due to the unfavourable sale. It is also true that the dupont also being sell at the sluggish level, but the traders are trading less amount as they are facing huge loss during the last some years and shortage of spot stock, due to this, there is a shortage of the stock, in this situation, the market increased by Rs 4/5 per kg and it may increase by Rs 10 per kg during the coming days.

बादाम गिरी-और घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ कैलिफोर्निया में भी बादाम गिरी के भाव तेज हो जाने तथा आने वाली फसल भी वहां अनुकूल नहीं होने से घरेलू आयातक भी घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं। हम मानते हैं कि इंडिपेंडेंट गिरी सस्ती बिक रही है, लेकिन हाजिर माल की कमी होने तथा पिछले कई वर्षों से नुकसान उठाएं कारोबारियों ने बादाम गिरी का व्यापार कम किए हैं, इसलिए आगे चलकर शॉर्टेज रहने वाली है, इस स्थिति में बाजार चार-पांच रुपए प्रति किलो और बढ़ाकर बोलने लगे हैं तथा 10 रुपए प्रति किलो और चालू सप्ताह के अंतराल बढ़ जाएगा।