New Delhi, 16 September (NNS): The offtake of coconut powder reported to be sluggish at the higher level, as a result, here, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7200 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. Both the supply and availability reported to be weak than the normal level, but the market sentiments may affect owing to the higher prices than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7200 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बताई जा रही है लेकिन कीमत भी सामान्य से काफी ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं है।

Cashew: not likely to increase

New Delhi, 16 September (NNS): The prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1140 per kg due to the sluggish sale at the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 10/15 per kg. However, the market sentiments may affect due to the affected availability and supply than the normal level and the consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the coming one or two days.

काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1140 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए का सुधार हुआ था। हालांकि खपत का सीजन नहीं है लेकिन आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं है।