New Delhi, 26 August (NNS): The offtake of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 6500 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. There is no possibility of uptrend in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 6500 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने तथा श्रीलंका में नारियल की कीमत हाल ही में 5 प्रतिशत से अधिक लुढ़कने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी का अनुमान नहीं है।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 26 August (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1125 per kg owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain strong during the coming days.
काजू : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1125 रु प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने और 27 अगस्त से अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत हो जाने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
