New Delhi, 23 June (NNS): The monsoon has been started in the famous producing parts of the country. Here, the prices of coconut powder remained firm at Rs 7200 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the strong trend in the prices of copra and affected supply amid continuous monsoon. There is no possibility of downfall in the spot coconut powder prices during the near future.

गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मानसून आ चुका है। वहां रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गोला मजबूत बना होने और मानूसन की वजह से आपूर्ति बाधित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cashew: no possibility of improvement

New Delhi, 23 June (NNS): The south-western monsoon has reached to Mumbai, after this, the offtake of cashew reported to be sluggish, due to this reason, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1120 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will likely to increase during the coming days.

काजू : सुधरने की आस नहीं

नई दिल्ली, 23 जून (एनएनएस)। दक्षिण-पश्चिमी मानसून धीरे-धीरे बढ़ता हुआ मुम्बई तक पहुंच गया है। इसके बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1120 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी दर्ज की गई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में काजू सुधरने की आशा नहीं है।