New Delhi, 09 September (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder held stable at Rs 7000 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the  recent uptrend in the prices of coconut in Sri Lanka and weak supply. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7000 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए का उछाल आया था। आपूर्ति सामान्य से कमजोर बनी होने तथा श्रीलंका में नारियल में हाल में तेजी आने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Cashew: no possibility to improve

New Delhi, 09 September (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1125 per kg owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect as the trump ascended the tariff by 50 percent. The spot cashew prices will likely to improve during the coming days.

काजू : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1125 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।