New Delhi, 22 April (NNS): The sale of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder remained stable at Rs 5000 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect as the weddings season will likely to start soon and weak production in Sri Lanka. There is no fear of downfall in the spot coconut powder during the near future.
गोला बुरादा : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त पड़ती जा रही है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 5 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियां चालू होने तथा श्रीलंका में उत्पादन कमजोर होने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Cashew: will remain strong
New Delhi, 22 April (NNS): The prices of cashew 180 no. went up by Rs 25 to Rs 1150 per kg owing to the improved offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to remain strong during the near future.
काजू : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू के उठाव में सुधार दर्ज किया गया। इसके परिणामस्वरूप यहां लिवाली बढ़ने से काजू 180 नंबर 25 रुपए तेज होकर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रहने की संभावना है।
