New Delhi, 05 May (NNS): Here, the prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg due to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the ongoing wedding season and uptrend in the prices of copra during the previous days. There is no possibility of downfall in the prices during the coming days.
गोला बुरादा : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। गोले में पिछले दिनों आई तेजी तथा ब्याह-शादियां चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Cashew: no more fluctuations
New Delhi, 05 May (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg due to the sluggish offtake after the downfall in the prices during the previous days. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off and increment in the arrivals of the new crop. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.
काजू : घटाबढ़ी की आस नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल चालू होने और खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में घटाबढ़ी की उम्मीद नहीं है।
