New Delhi, 07 April (NNS): Here, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7000 per 25 kg due to the weak sale even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per 25 kg. The market sentiments may affect owing to the recent uptrend in the prices of copra and the wedding season will likely to start soon. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की गिरावट आई थी। गोले में हाल ही में आई तेजी तथा जल्दी ही ब्याह-शादियां फिर से शुरू होने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी का डर नहीं है।

Cashew: will likely to remain stable

New Delhi, 07 April (NNS): The offtake of cashew reported to be sluggish after the uptrend during the previous days, due to this, cashew 180 no. remained stable at Rs 1150 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 20 per kg. Now, this is not the consumption season of cashew and its new crop has been ruling at the higher level, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

काजू : स्थिरता बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। फिलहाल काजू की खपत का सीजन नहीं है और इसकी नई फसल भी चल रही है। जल्दी ही ब्याह-शादियां फिर से शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रहने की उम्मीद है।