New Delhi, September 29 (NNS): The sales of Cloves have remained sluggish even after the recent decline. Consequently, cloves remained unchanged at the previous closing level of Rs 1000 per kg. The commodity had recently declined by Rs 20/25 per kg. The arrivals of lower-quality material overseas, along with the latest domestic prices remaining above normal levels, is affecting market sentiment. Clove prices are likely to remain sluggish in the spot market over the next one to two days.

लौंग : सुस्ती जारी रहने की आस

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों आई मंदी के बाद भी लौंग की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। विदेशों में क्वालिटी हल्की आने तथा इसकी नवीनतम घरेलू कीमत भी सामान्य से ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।

Red Chilli – No Immediate Upside Expected

New Delhi, September 29 (NNS): Following the recent rise, buying interest in red chilli has remained sluggish. As a result, 334-grade red chilli remained unchanged at the previous level of Rs 28000 per quintal. It had recently surged by Rs 3800 per quintal. Arrivals in Guntur were reported at around 40000/45000 bags, while prices remained at the previous day’s level. Sluggish activity from exporters could affect market sentiment. Over the next one to two days, no significant rise in spot red chilli prices is expected.

लालमिर्च : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों आई तेजी के बाद लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3800 रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में इसकी करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की गतिविधियां सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Small Cardamom: No more increment

New Delhi, September 29 (NNS): After the recent rise, buying interest in small cardamom has remained sluggish. As a result, 7.5 mm small cardamom remained unchanged at Rs 3100 per kg. It had recently gained Rs 50. At the RNS Spices auction held yesterday, arrivals of small cardamom reportedly jumped to 115155 kg. With arrivals relatively high and buying interest weakening, the average auction price declined to Rs 3,217.65 per kg, compared with Rs 3,251.21 per kg at the auction held on September 18. This could affect market sentiment. No significant rise in spot small cardamom prices is expected over the next one to two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 3100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। बीते दिन हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 1,15,155 किलोग्राम की होने की सूचना मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 3217.65 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 18 सितम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3251.21 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Black Pepper : Likely to Remain Sluggish

New Delhi, September 29 (NNS): Trading activity in black pepper has remained sluggish following the recent recovery. Consequently, Malabar black pepper remained unchanged at its previous closing level of Rs 765 per kg. It had recently gained Rs 5. Arrivals and prices in Kochi were reported to be at the previous day’s levels. Expectations of higher import parity from Sri Lanka could affect market sentiment. Black pepper is likely to remain sluggish in the spot market over the next one to two days.

कालीमिर्च : सुस्त बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों हुए सुधार के बाद कालीमिर्च में व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से आयात पड़ता बढ़ने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।

Dry Ginger: May show downfall

New Delhi, September 29 (NNS): Buying interest in dry ginger has remained sluggish following the recent rise. As a result, standard dry ginger remained unchanged at the previous level of ₹32,500 per quintal. It had recently gained ₹500. Reports of a delay in the start of the new crop in Kerala could influence market sentiment. A decline in spot dry ginger prices is unlikely over the next one to two days.

सौंठ : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। केरल में नई फसल शुरू होने में देरी होने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी की आशंका नहीं है।

Pistachio – No Significant Decline Expected

New Delhi, September 29 (NNS): Pistachio sales have remained sluggish following the recent decline. Consequently, Peshawari pistachio remained unchanged at the previous closing level of Rs 3,900 per kg. It had recently declined by Rs 100. Potential difficulties in imports due to Iran’s influence around the Strait of Hormuz and Houthi activity around Bab-el-Mandeb could affect market sentiment. A significant decline in spot pistachio prices is not expected over the next one to two days.

पिस्ता : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों आई मंदी के बाद पिस्ते की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का तथा बाब-अल-मंदेब पर हूतियों का दबदबा बनने के कारण आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने का डर नहीं दिख रहा है।

Cumin: Likely to Remain Firm

New Delhi, September 29 (NNS): Buying interest in cumin increased following the recent decline. As a result, standard cumin rose by Rs 200 to Rs 23,400 per quintal. It had recently declined by Rs 100. Arrivals at Unjha were reported at around 12,000–14,000 bags, while prices increased by Rs 20–25 per 20 kg. Active futures improved by ₹35, or 0.16%, to Rs 22100 , supported by marginal speculative buying. These developments could influence market sentiment. Cumin is expected to remain firm in the spot market over the next one to two days.

जीरा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद जीरे के उठाव में वृद्धि दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 23,400 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 12-14 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 35 रुपए या 0.16 प्रतिशत सुधरकर 22,100 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।