New Delhi, 27 August (NNS): Cloves prices improved by Rs 10 to Rs 1010 per kg due to the strong offtake after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect due to its inferior quality and in the famous producing areas. The spot cloves prices will likely to remain strong during the near future.
लौंग : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी लौंग का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 10 रुपए तेज होकर 1010 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। प्रमुख उत्पादक देशों में इस बार क्वालिटी हल्की आने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।
Red chilli: likely to remain stable
New Delhi, 27 August (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained at Rs 24200 per quintal due to the sluggish sale even after the ongoing festivals season. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.
लालमिर्च : स्थिरता बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। त्यौहारी सीजन चालू होने के बाद भी लालमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रहने की उम्मीद है।
Small cardamom: no more downfall
New Delhi, 27 August (NNS): Today, the arrivals of small cardamom gained to 16592 kg in the Cardamom producer Association, Santhanpara Auction which held today. The arrivals of small cardamom reported to be at the higher level and its average auction price dropped down to 2924.37 kg. Before this, its prices were at Rs 2026.39 per kg in the last auction which held on 17th August. Here, the prices of small cardamom 7.5mm reduced by Rs 150 to Rs 2900 per kg. During the previous day, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the arrival pressure of the new crop. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी संभव
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। आज हुई कार्डमम प्रॉड्यसर एसोसिएशन, संथनपारा नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 16,592 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा लिवाली भी कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2924.37 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व 17 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3026.39 रुपए थी। यहां भी बिकवाली बढ़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 150 रुपए गिरकर 2900 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल का दबाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची और मंदी हो सकती है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 27 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained weak at Rs 765 per kg because of the weak arrival pressure amid constant import from Sri lanka. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. The trading activities remained close in Kerela on the occasion of Onam vacations have been started in kerela mandi. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.
कालीमिर्च : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। श्रीलंका से चल रहे आयात का दबाव कमजोर पड़ने लगा है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। ‘ओणमÓ का त्यौहार चालू होने से कोच्चि में कामकाज बंद है। नए सप्ताह के आरंभिक कारोबारी दिन से ही वहां व्यापार पुन: सामान्य होने के आसार हैं। आगामी एक-दो दिनेां में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Dry ginger: no more downfall
New Delhi, 27 August (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32000 per quintal because of the sluggish sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The trading activities remained weak in Kochi on the occasion of Onam. The trading activities will likely to be normal from the first day of the week. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. The spot dry ginger prices will not likely to decrease during the near future.
सौंठ : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। ओणम के अवसर पर कोच्चि में कामकाजी अवकाश चल रहा है। वहां नए सप्ताह के आरंभिक कारोबारी दिन से ही पुन: व्यापार सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है। अदरक फिर से तेज होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Pistachio: will remain strong
New Delhi, 27 August (NNS): The transportation from Strait of Hormuz gets affected and around 5/7 ships have been passing through the Hormuz, despite this, the prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 4000 per kg due to the weak buying. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का आवागमन एक बार फिर से करीब-करीब ठप्प हो गया है। मिल रही खबरों पर यदि भरोसा किया जाए तो फिलहाल इस स्ट्रेट से रोजाना करीब 5-7 जहाज ही आ जा रहे हैं। इसके बावजूद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पिस्ता पेशावरी 4 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।
Cumin: will remain weak
New Delhi, 27 August (NNS): There were around 10000/11000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be at the lower level, due to this, there, the prices declined by Rs 10/25 per 20 kg. Before this, the prices have gone improved by Rs 15/20 per kg. Here, cumin prices remained firm at Rs 22900 per quintal because of the sluggish buying even after the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The active contact prices softened by Rs 10 or 0.05 to Rs 20735 per quintal due to the weak speculative buying. The spot cumin will likely to remain sluggish during the near future.
जीरा : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 27 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा मंड़ी में जीरे की करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली का समर्थन कमजोर पड़ने से वहां 10-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम मंदी आने की रिपोर्ट मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 11520 रुपए का सुधार हुआ था। यहां सुधरी कीमत पर लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 10 रुपए या 0.05 प्रतिशत नरम होकर 20,735 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रह सकता है।
