New Delhi, 29 January (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 810 per kilogram due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 20/30 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cloves prices will likely to remain strong during the coming days.

लौंग : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां लौंग की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप लौंग 810 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Red chilli: no fear of long downfall

New Delhi, 29 January (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24000 per quintal owing to the weak offtake even after the downfall in the price during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 75000 bags of red chilli including 20000/25000 bags reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the weak production. There is no fear of long downfall in the spot red chilli prices during the near future.

लालमिर्च : लंबी मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद लालमिर्च का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी पुरानी फसल की 20-25 हजार बोरियों समेत कुल करीब 75 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। उत्पादन में कमी आने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में लंबी मंदी का डर नहीं है।

Small cardamom: no decrement

New Delhi, 29 January (NNS): Today, the offtake of small cardamom reported to be weak even after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2700 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom up to Rs 96241 kg in the last auction which held during the previous day. Its average auction price gained to 2430.63 per kg due to the limited support of buying after the higher arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2425.79 per kg in the last auction which held on 16th January. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई सीपीएमसी नीलामी में इसकी आवक बढ़कर 96,241 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 2430.63 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 16 जनवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2425.79 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 29 January (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 770 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the limited selling from the farmers. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां कालीमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। किसानों की बिकवाली सीमित बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है।

Dry ginger: no possibility to increase

New Delhi, 29 January (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 29500 per quintal because of the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the arrivals of inferior quality crop in Maharashtra. There is no possibility of more uptrend in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। महाराष्टï्र में नई फसल की क्वालिटी हल्की आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Pistachio: will remain stable

New Delhi, 29 January (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3200 per kg owing to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and ongoing wedding season. The spot pistachio prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

पिस्ता : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पिस्ते की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। फरवरी में ब्याह-शादियों के लग्नों तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में पिस्ता अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।

Cumin: possibility to increase

New Delhi, 29 January (NNS): The offtake of cumin reported to be sluggish after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of cumin remained firm at Rs 24100 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi and  the prices gained by Rs 50 per 20 kg due to the weak buying from the stockists and farmers. The active contract prices went up by Rs 335 or 1.40 percent to Rs 24200 per quintal because of the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show increment during the coming days.

जीरा : बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां जीरे के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 24,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। ऊंझा में किसानों और स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से जीरे की आवक घटकर करीब 10-11 हजार बोरियों की होने तथा 50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 335 रुपए या 1.40 प्रतिशत तेज होकर 24,200 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।