New Delhi, 18 August (NNS): Cloves prices remained stable at Rs 810 per kg due to the weak offtake amid temporary break on monsoon in the some areas near by Rajdhani Delhi. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the higher prices than the normal level. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the near future.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस)। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से मानसून पर अस्थाई ब्रेक लग गया है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग का उठाव सुस्त बना हुआ है। अत: यहां लौंग 810 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। नवीनतम कीमत सामान्य से ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती जारी रह सकती है।
Red chilli: no possibility to increase
New Delhi, 18 August (NNS): Here, the price of red chilli 334 no. remained at Rs 24200 per quintal due to the sluggish sale even after the ongoing monsoon season. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained stable at the same level. The market sentiments may affect owing to the sluggish trading activities. There is no possibility of more uptrend in the spot red chilli prices during the coming one or two days.
लालमिर्च : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी यहां लालमिर्च की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सुस्त कामकाज से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 18 August (NNS): Today, the arrivals of small cardamom jumped to 64184 kg in the KCPMC auction. The arrivals reported to be at the higher level, after this, its average auction price rose to 3151.56 per kg due to the strong buying. Before this, its prices reported to be around 3060.28 per kg in the auction which held on 07th August. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 3050 per kg because of the sluggish buying even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस)। आज जुई केसीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 64,184 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 3151.56 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 7 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3060.28 रुपए थी। यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Black pepper: no more fluctuations
New Delhi, 18 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg owing to the sluggish sale even after the improvement in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
कालीमिर्च : घटाबढ़ी नहीं
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद भी यहां कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आयात जारी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रहने का अनुमान है।
Dry ginger: will show limited uptrend and downfall
New Delhi, 18 August (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32000 per quintal because of the sluggish offtake after the ginger prices have been ruling at the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger amid limited supply. The spot dry ginger prices will likely to remain in the limited uptend and downfall during the near future.
सौंठ : तेजी-मंदी सीमित बनी रहेगी
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस)। अदरक की कीमत ऊंचे स्तर पर बनी होने के बाद भी यहां सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप सौंठ सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आपूर्ति सीमित होने से अदरक की कीमत ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ की तेजी-मंदी सीमित ही बनी रहने के आसार हैं।
Pistachio: no possibility to change
New Delhi, 18 August (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 4000 per kg due to the tensions on Strait of Hormuz and the Iran has full control over it. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect amid expected problems in export. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : बदलाव के आसार नहीं
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस)। ईरान और अमेरिका के बीच बेशक फिलहाल युद्ध रुका हुआ है लेकिन होर्मुज को लेकर तनाव बना हुआ है। होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण बना हुआ है। इसलिए पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां पिस्ता पेशावरी 4 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। निर्यात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cumin: no possibility of more fluctuations
New Delhi, 18 August (NNS): There were around 8000/9000 bags were reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be at the higher level, after this, the buying seems weak, due to this, here, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, cumin prices remained at Rs 22800 per quintal because of the soft buying. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contact prices rose by Rs 115 or 0.57 to Rs 20290 per quintal due to the weak limited speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain stable at the same level during the near future.
जीरा : घटाबढ़ी की आस नहीं
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक सामान्य से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से वहां जीरे की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 115 रुपए या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 20,290 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
