New Delhi, 28 October (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the near future.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती जारी रह सकती है।
Red chilli: will likely to remain strong
New Delhi, 28 October (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000/45000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained firm at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of cyclone menthe. There is possibility of strong trend in the prices of red chilli during the near future.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 28 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। चक्रवात मोंथा की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no down trend
New Delhi, 28 October (NNS): The offtake of small cardamom reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2500 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. During the previous day, its arrivals dropped down to 106011 kg in the RNS spices. The average auction price dropped down to 2514.43 due to the higher buying and weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2483.52 in the last auction which held on 16th October. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 28 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में इसकी आवक घटकर 1,06,011 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2514.43 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 16 अक्तूबर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2483.52 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 28 October (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 735 per kg owing to the weak sale at the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of higher import prices of the stock of Sri lanka. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.
कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अक्तूबर (एनएनएस)। सुधरी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका के मालों का आयात पड़ता ऊंचा होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry ginger: fear of profit taking selling
New Delhi, 28 October (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 27500 per quintal due to the weak sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is a possibility of profit taking selling in the spot dry ginger prices during the coming days.
सौंठ : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 28 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 27,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने की आशंका है।
Pistachio: no fear of downfall
New Delhi, 28 October (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 2750 per kg due to the weak offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The new season has been started increasing for wedding due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot pistachio prices during the near future.
पिस्ता : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 28 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियों का नया सीजन भी शुरू होने वाला है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकता है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने का डर नहीं है।
Cumin: will remain strong
New Delhi, 28 October (NNS): Here, the prices of cumin jumped by Rs 500 to Rs 20800 per quintal owing to the improved sale even after the higher prices. During the previous day, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices jumped by Rs 100/150 per 20 kg. The active contract prices rose by Rs 60 or 0.30 percent to Rs 20250 per quintal due to the limited speculative buying. The market sentiments may affect owing to the nominal changes in the weather conditions of Gujarat. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 28 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में वृद्धि हुई। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 500 रुपए तेज होकर 20,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। एक दिन पूर्व भी इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100-150 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का उछाल आने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 60 रुपए या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 20,250 रुपए पर बना होने की जानकारी मिली। गुजरात में मौसम में हुए नवीनतम बदलाव से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रह सकता है।
