New Delhi, 11 June (NNS): Here, the prices of cloves remained firm at Rs 830 per kg even after the ongoing summer season. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The rupee seems weak against the American dollar and the stock reported to be weak, due to this, the market sentiments may affect. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.

लौंग : सुस्त बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)। गर्मियों का मौसम चल रहा है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने तथा प्रमुख उत्पादक देशों में स्टॉक सामान्य की अपेक्षा तंग होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।

Red chilli: no possibility more increment

New Delhi, 11 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal due to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect due to the improved supply from Bareilly. However, this is the last day of summer vacations in Guntur. The trading activities will likely to be normal from 12th June. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.

लालमिर्च : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। बरेली से आपूर्ति सुधरने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। हालांकि गुंटूर में भी गर्मियों के अवकाश का आज अंतिम दिन है। 12 जून से वहां भी कामकाज शुरू होने की उम्मीद है। अत: आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Small cardamom: no downtrend

New Delhi, 11 June (NNS): Today, the arrivals of small cardamom dropped down to 56018 kg in the Greenhouse Cardamom Marketing Indian Private Limited Auction. The arrivals reported to be weak, whereas, the average auction price rose to 2571.70. Before this, its prices were at Rs 2517.77 per kg in the last auction which held on 02nd June. Here, the prices of small cardamom 7.5mm went down by Rs 50 to Rs 2700 per kg due to the weak buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. There is no possibility of uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)। आज हुई ग्रीनहाऊस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक गिरकर 56,018 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2571.70 रुपए पर जा पहुंचने की सूचना मिली। इससे पूर्व 2 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2517.77 रुपए थी। यहां बढ़ी कीमत पर लिवाली कमजोर पड़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए मंदी होकर 2700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 11 June (NNS): Here, the prices of black pepper markara reduced by Rs 10 to Rs 770 per kg because of the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect as the imported stock may arrive from Sri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद कालीमिर्च की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए मंदी होकर 770 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अगले महीने श्रीलंका से आयातित माल देश में पहुंचना शुरू होने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।

Dry ginger: no possibility of downfall

New Delhi, 11 June (NNS): Dry ginger prices remained firm at Rs 30500 per quintal owing to the strong trend after the ongoing summer season. Recently, the prices have gone up  by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the normal supply and availability than the normal level. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

सौंठ : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)। गर्मियों का सीजन चालू होने के बाद भी यहां सौंठ में मजबूती का रुख बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी की आशंका नहीं है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 11 June (NNS): The tensions seems ongoing between Iran and America, due to this, the prices of pistachio Peshawari gained by Rs 50 to Rs 1450 per kg due to the increased buying. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect due to the problems in import. There is no possibility of more downfall in the spot dry ginger prices during the near future.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि इन दोनों देशों के बीच एक बार फिर पूर्ण युद्ध छिड़ सकता है। यही वजह है कि यहां लिवाली बढ़ने से पिस्ता पेशावरी 50 रुपए तेज होकर 1450 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पूर्व हाल में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। आयात में दिक्कत होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती बनी रहने की संभावना है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 11 June (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 12000/13000 bags in Unjha. The prices reduced by Rs 25/40 per 20 kg owing to the weak buying even after the downfall in the prices. Here, the prices of cumin softened by Rs 100 to Rs 21500 per quintal due to the soft buying even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contact prices went down by Rs 95 or 0.49 to Rs 19330 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of more increment in the spot cumin prices during the near future.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 11 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक थोड़ी घटकर 12-13 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक घटने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस में 25-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली नरम पड़ने से जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 21,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 95 रुपए या 0.49 प्रतिशत घटकर 19,330 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।