New Delhi, 19 June (NNS): The prices of cloves reported to be stable at Rs 790 per kg because of the feeble offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak prices than the normal level in the international markets. The spot cloves prices may show uptrend during the coming days.

लौंग : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत अपेक्षाकृत रूप ेस नीची बनी होने की रिपोर्ट्स से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने के आसार नहीं हैं।

Red chilli: will likely to remain strong

New Delhi, 19 June (NNS): The sale of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, red chilli 334. remained stable at Rs 14500 per quintal. Recently, the prices ascended by Rs 500 per quintal. The summer vacations have already been over, after this, its arrivals reduced to 40000 bags and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में गर्मियों की छुट्टिïयां समाप्त होने के बाद आई तेजी के बाद भी इसकी आवक घटकर करीब 40 हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Small cardamom: no uptrend

New Delhi, 19 June (NNS): The arrivals of small cardamom ascended to 24347 kg in the KCPMC auction. Here, the average auction prices gained to Rs 2494.52 per kg owing to the strong buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2442.32 per kg which held on 10th June. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2400 per kg because of the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। आज हुई केसीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक थोड़ी बढ़कर 24,347 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2494.52 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 10 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2442.32 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Black pepper: not likely to increase

New Delhi, 19 June (NNS): Here, the prices of black pepper markara held steady at Rs 715 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have softened by Rs 05 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to increase during the near future.

कालीमिर्च : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 715 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। एक दिन पूर्व इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Dry ginger: will remain sluggish

New Delhi, 19 June (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23500 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.

सौंठ : सुस्ती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुस्त ही बनी रह सकती है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 19 June (NNS): Pistachio Peshawar prices improved by Rs 25 to Rs 3075 per kg due to the improved offtake at the lower level. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the war between Israel and Iran. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर पिस्ते के उठाव में सुधार दर्ज किया गया है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 25 रुपए सुधरकर 3075 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Cumin: not likely to improve

New Delhi, 19 June (NNS): Here, the prices of cumin declined by Rs 200 to Rs 21800 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 200 per 20 kg. The active contract prices declined by Rs 85 or 0.44 percent to Rs 19210 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect as the monsoon reaches in some parts of Kerela. There is no possibility of improvement in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में और कमी आई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 21,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 85 रुपए या 0.44 प्रतिशत मंदा होकर 19,210 रुपए रह गया। गुजरात के कई हिस्सों में मानसून पहुंच जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुधार के आसार नहीं हैं।