New Delhi, 05 March (NNS): The offtake of cloves reported to be sluggish after the increment in the prices during the previous days. As a result, here, cloves prices remained firm at Rs 830 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the higher import prices than the normal level and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.
लौंग : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता तुलनात्मक रूप से ऊंचा पड़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग घटने की आशंका नहीं दिख रही है।
Red chilli: will remain strong
New Delhi, 05 March (NNS):The arrivals of red chilli reported to be weak in Guntur after the holi festival. There were around 80000/85000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. Before holi, around 90000/95000 bags of red chilli has been arriving. Here, the prices of red chilli 334 no. rose by Rs 500 to Rs 24000 per quintal due to the higher buying. Before this, the prices have gone up in the same ratio. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस)। होली त्यौहार के अवकाश के बाद गुंटूर में लालमिर्च की आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने की जानकारी मिली। वहां इसकी करीब 80-85 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। त्यौहार से पूर्व वहां इसकी करीब 90-95 हजार बोरियों की आवक हो रही थी। यहां लिवाली बढ़ने से 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए तेज होकर 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व भी हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 05 March (NNS):The sale of small cardamom seems weak after the holi festival, due to this reason, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2700 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 50 per kg. During the previous day, the arrivals of small cardamom jumped to 30242 kg in the cardamom grovers forever private auction. The arrivals reported to be high as comparatively, whereas, the average auction price slipped to Rs 2243.26 per kg because of the weak buying. Before this, its prices were at Rs 2394.41 per kg in the last auction which held on 21st February. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस)। होली का त्यौहार बीतने के बाद भी यहां छोटी इलायची की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई कार्डमम ग्रोअर्सफोरएवर प्राइवेट नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 30,242 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2243.26 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 21 फरवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2394.41 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 05 March (NNS): The prices of red chilli markara held firm at Rs 755 per kg owing to the sluggish offake even after the uptrend in the prices after holi. Before this, the prices fell down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The market sentiments may affect because of the limited selling from the farmers. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
कालीमिर्च : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस)। होली के एक दिन बाद भी यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 755 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। किसानों की बिकवाली सीमित बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Dry ginger: not likely to increase
New Delhi, 05 March (NNS): The temperature has been started increasing in north India, due to this reason, the offtake of dry ginger gets affected, as a result, here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 2900 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस)। उत्तर भारत में अब तापमान बढ़ रहा है। इसकी वजह से यहां सौंठ का उठाव प्रभावित हो रहा है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Pistachio: no fear of downfall
New Delhi, 05 March (NNS):The war between Iran, Israel and America has reached to its sixth day, due to this, the bombing seems constant in some areas of Iran. However, Iran also attacking Israel along with some other gulf countries. In this situation, the import of pistachio reported to be difficult, due to this reason, the prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 3200 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the war. There is no fear of downfall in the spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस)। ईरान और इजरायल-अमेरिका का युद्ध छठे दिन में पहुंच गया है। इस युद्ध की वजह से ईरान के कई क्षेत्रों में भारी बमबारी हो रही है। हालांकि ईरान भी इजरायल के साथ-साथ खाड़ी के कई अन्य देशों पर मिसाइलों से हमला कर रहा है। इस परिस्थिति की वजह से वहां से पिस्ते का आयात होना फिलहाल काफी मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। युद्ध की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी का डर नहीं है।
Cumin: may show increment
New Delhi, 05 March (NNS): There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive in Unjha after the holi festival. The prices of cumin remained stable at the same level due to the weak arrivals than the normal level. Here, the prices of cumin fell down by Rs 200 to Rs 23400 per quintal owing to the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The active contract prices jumped by Rs 545 or 2.54 to Rs 22020 per quintal owing to the all-round speculative buying. The market sentiments may affect owing to the weak production. The spot cumin prices may show nominal increment during the coming days.
जीरा : बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 5 मार्च (एनएनएस)। होली का त्यौहार बीतने के बाद भी ऊंझा मंड़ी और किसानों में माहौल त्यौहार का ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप ऊंझा मंड़ी में जीरे की आवक घटकर करीब 7-8 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के कारण वहां पर जीरे की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 23,400 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 545 रुपए या 2.54 प्रतिशत उछलकर 22,020 रुपए पर पहुंच गया। उत्पादन में कमी आने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।
