New Delhi, 18 June (NNS): Here, the prices of cloves remained firm at Rs 820 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The availability of the stock reported to be weak at the international level, after this, the market sentiments may gets change. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

लौंग : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस)। पिछले दिनो आई मंदी के बाद भी यहां लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के बाद भी बाजार की धारणा में बदलाव नहीं हो पा रहा है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने की आस नजर नहीं आ रही है।

Red chilli: will likely to remain sluggish

New Delhi, 18 June (NNS): There were around 40000/45000 bags of Ac and non-AC red chilli reported to arrive in Guntur. The arrivals reported to be weak, after this, the prices of this famous commodity remained stable at the same level due to the sluggish buying. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal due to the weak offtake. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.

लालमिर्च : सुस्ती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस)। ऐसी और नॉन-एसी को मिलाकर गुंटूर में लालमिर्च की करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त बनी होने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी उठाव सुस्त बना होने से 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।

Small cardamom: not likely to increase

New Delhi, 18 June (NNS): Today, the arrivals of small cardamom dropped down to 63863 kg in the Mass Enterprises Auction. The arrivals reported to be weak, whereas, its average auction price jumped to Rs 2839.95 per kg. Before this, its prices were at Rs 2618.16 per kg in the last auction which held on 09th June. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2700 per kg due to the weak buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the starting of the new crop in the first week of July. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

छोटी इलायची : तेजी की आस

नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस)। आज हुई मास इंटरप्राइजेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 63,863 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2839.95 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 9 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2618.16 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। जुलाई के पहले पखवाड़े में नई फसल शुरू होने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 18 June (NNS): The peace agreement has been done between Iran and America, after this, the trading activities reported to be sluggish. There, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 770 per kg because of the weak trading activities. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the opening of strait of Hormuz. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस)। ईरान-अमेरिका के बीच एक अस्थाई शांति समझौता होने के समाचार हैं। इसके बाद भी कोच्चि में कालीमिर्च में कामकाजी गतिविधियां सुस्त ही बनी होने की जानकारी मिली। वहां इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी होने से कालीमिर्च मरकरा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट खुलने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है।

Dry ginger: no possibility of long uptrend

New Delhi, 18 June (NNS): Dry ginger prices remained firm at Rs 30500 per quintal owing to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the weak export and availability of the stock in the international markets. There is no possibility of long uptrend in the spot pistachio prices during the coming one or two days.

सौंठ : लंबी तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 30,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर उपलब्धता सामान्य से कमजोर होने और निर्यात की उम्मीद कमजोर पड़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Pistachio: not likely to increase

New Delhi, 18 June (NNS): The war has been over between Iran and America after 100 and both the countries have signed the peace agreement in Switzerland, due to this, the strait of Hormuz will open fully during the coming 30 days, aftr this, here, the prices of pistachio Peshawari remained firm at Rs 3400 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect amid relief in the problems of import. The spot pistachio prices will likely to remain high during the coming one or two days.

पिस्ता : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस)। करीब 100 दिनों से अमेरिका-ईरान के बीच चली आ रही जंग अब थम गई है। दोनों देशों के बीच आज स्विटजरलैंड में एक अस्थाई शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो गए। इसके तहत होर्मुज स्ट्रेट को भी 30 दिनों के अंदर पूरी तरह से खोला जाना शामिल है। इसके बाद भी यहां बिक्री सुस्त बनी होने से पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात की दिक्कतों में कमी आने की आशा से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cumin: no expectations of increment

New Delhi, 18 June (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 12000/13000 bags in Unjha. The arrivals remained stable at the same level of the previous day, after this, there, its prices declined by Rs 75/100 per 20 kg because of the weak buying. Here, the prices of cumin held firm at Rs 22200 per quintal due to the sluggish buying even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contact prices went down by Rs 220 or 1.08 to Rs 20240 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will not likely to increase during the near future.

जीरा : तेजी की आशा नहीं

नई दिल्ली, 18 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से वहां इसकी कीमत में 75-100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। यहां बढ़ी कीमत पर लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। वायदा में सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 220 रुपए या 1.08 प्रतिशत मंदा होकर 20,240 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की उम्मीद नहीं है।