New Delhi, 13 January (NNS): the prices of cloves remained stable at Rs 770 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot clothes prices will likely to remain weak during the coming one or two days.
लौंग : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Red chilli: will likely to remains strong
New Delhi, 13 January (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 16500 per quintal due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 1500 per quintal. There were around 75000/80000 bags including 20000/25000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because the production declined by 30 percent. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लालमिर्च का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 1500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में नई फसल की करीब 20-25 हजार बोरियों समेत इस प्रमुख किराना जिंस की कुल करीब 75-80 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इस वर्ष उत्पादन में करीब 30 प्रतिशत की कमी आने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 13 January (NNS): Here, the offtake of small cardamom reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of 7.5mm remained stable at Rs 2600 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The arrivals rose to 115153 kg in RNS auction which held during the previous day. The average auction prices improved to Rs 2536 due to the limited support of buying. Before this, the prices were at Rs 2526.44 per kg in the auction which held on 3rd January, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां छोटी इलायची के उठाव में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 1,15,153 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत सुधरकर 2536 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 3 जनवरी को हुई नीलामी में यह कीमत 2526.44 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 13 January (NNS): the arrivals of black pepper reported to be nominal in the rural areas of Kerala. However, the arrival scenes nominal because the farmers does not want to sell their stock, as a result, the prices of black pepper remained firm at Rs 760 per kg due to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 40 per kg. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the near future.
कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। केरल के ग्रामीण क्षेत्रों में कालीमिर्च की नई फसल की छुटपुट आवक शुरू हो चुकी है। हालांकि किसान अभी अपनी इस फसल की बिक्री करने के इच्छुक नहीं होने के कारण आवक नाममात्र की ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप राज्य की कोच्चि मंड़ी में कालीमिर्च की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी बढ़ी हुई कीमत पर लिवाली सुस्त ही बनी होने से कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40 रु की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry ginger: no possibility to increase
New Delhi, 13 January (NNS): the prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the weak quality of the stock in Maharashtra. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
सौंठ : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाती जा रही है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। महाराष्टï्र में क्वालिटी सामान्य से हल्की आने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Pistachio: will held strong
New Delhi, 13 January (NNS): the America has imposed 25% of tariff on India along with Russia. Now, the President Donald Trump threatened to impose the 25% of duty over the trading countries. Later on, here, the prices of pistachio peshawari remained firm at Rs 3200 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the new threatened from Trump. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the near future.
पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। रूस के साथ कारोबार करने वाले भारत जैसे देशों पर अमेरिका द्वारा 25 प्रतिशत टैरिफ जुर्माने के तौर पर लगाया गया था। अब राष्टï्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर भी 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी यहां पिस्ता पेशावरी 3200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ट्रंप की नई चेतावनी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Cumin: will remain strong
New Delhi, 13 January (NNS): the prices of cukin Rose by Rs 100 to Rs 23200 per quintal due to the limited support of buying. Recently, the prices have increased by Rs 200/300 per quintal. There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive and the prices 40 per 20 kg. The active contract prices declined by Rs 125 or 0.56 percent to Rs 22400 per quintal due to the weak speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी जीरे की बिक्री का हल्का-फुल्का समर्थन बना हुआ है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 100 रुपए सुधरकर 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वादा 125 रुपए या 0.56 प्रतिशत मंदा होकर 22,400 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
