New Delhi, 16 December (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram due to the sluggish offtake even after the ongoing winter season. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cloves prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
लौंग : स्थिरता बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम चालू होने के बाद भी यहां लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रह सकती है।
Red chilli: not likely to increase
New Delhi, 16 December (NNS): There were around 80000/85000 bags of red chilli reported to arrive and the prices went down by Rs 500/2000 per quintal. Here, the prices of red Chilli 334 no. went down by Rs 500 to Rs 16000 per quintal due to the sluggish buying even after the feeble prices than the normal level. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect owing to the ongoing new crop. The spot red chilli prices will likely to remain high during the near future.
लालमिर्च : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की करीब 80-85 हजार बोरियों की आवक होने तथा क्वालिटीनुसार 500-2000 रुपए की मंदी आने की सूचना मिली। उत्पादक क्षेत्रों में हो रही तुलनात्मक रूप से ऊंची आवक तथा लिवाली कमजोर पड़ने से यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। नई फसल चालू होने का बाजार की धारणा पर असर होने लगा है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने का अनुमान नहीं है।
Small cardamom: no decrement
New Delhi, 16 December (NNS): Here, the prices of small cardamom 7.5 mm dropped down by Rs 50 to Rs 2550 per kg because of the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The arrivals of small cardamom gained to 68496 kg in the Idukki Mahila cardamom Producer Company Limited Auction which held during the previous day. Its prices rose to 2442.55 per kg because of the strong buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2383.95 per kg in the last auction which held on 05th December. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई मंदी के बाद भी छोटी इलायची में लिवाली और कमजोर पड़ गई। इसके फलस्वरूप यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए मंदी होकर 2550 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई इदुक्की महिला कार्डमम प्रॉड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 68,496 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होन ेसे इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2442.55 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 5 दिसम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2383.95 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Black pepper: will remain stable
New Delhi, 16 December (NNS): Here, the prices of black pepper eased by Rs 10 to Rs 715 per kg due to the weak buying even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
कालीमिर्च : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद कालीमिर्च में लिवाली फिर कमजोर पड़ गई। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए मंदी होककर 715 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में स्थिरता बनी रह सकती है।
Dry ginger: not likely to increase
New Delhi, 16 December (NNS): The prices of dry ginger remained stable at Rs 29500 per quintal because of the sluggish sale even after the ongoing winter season. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the higher prices of ginger than the normal level. The spot dry ginger prices will not likely to increase during the near future.
सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (एनएनएस)। जाड़ों का मौसम चालू होने के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। अदरक की तुलनात्मक रूप से ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Pistachio: held strong
New Delhi, 16 December (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3000 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There will be nor weddings due to the ongoing kharmas. The spot pistachio prices will likely to remain high during the coming one or two days.
पिस्ता : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां पिस्ते की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। खरमास चालू होने के कारण ब्याह-शादियों फिलहाल रुक गई हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूती से रुका रह सकता है।
Cumin: possibility to improve
New Delhi, 16 December (NNS): There were around 5000/6000 bags of cumin reported to arrive in the famous commodity and the prices held stable at the same level of the previous day. The prices of cumin remained stable at Rs 22000 per quintal due to the sluggish buying even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices rose by Rs 205 or 0.99 percent to Rs 20925 per quintal because of the higher speculative buying. The market sentiments may affect owing to the sowing of the new crop. There is a possibility of improvement in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : सुधरने के आसार
नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (एनएनएस)। गुजरात की ऊंझा मंड़ी में जीरे की घटती हुई करीब 5-6 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। पिछले दिनों आई मंदी के बाद लिवाली सुस्त पड़ने से यहां जीरा सामान्य 22,000 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 205 रुपए या 0.99 प्रतिशत तेज होकर 20,925 रुपए पर पहुंच गया। नई फसल की बिजाई में आती जा रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत सुधर सकता है।
