New Delhi, 28 July (NNS): The prices of castor oil remained strong at Rs 15050/15100 per quintal because of the sluggish selling from the stockists and increased industrial demand. In Gujarat, its prices also quoting at Rs 14250 per quintal. The prices of cash contract August delivery showed uptrend due to the weak speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

अरंडी तेल-मजबूत की उम्मीद

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली  घटने से अरंडी तेल के भाव बढ़कर 15050/15100 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। गुजरात में इसके भाव 14250 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। यद्यपि सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा अगस्त में तेजी का रुख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।

Mustard: no more fluctuations

New Delhi, 28 July (NNS): The arrivals of mustard oil reported to be around 2.50 lakh bags in the various markets of the country and the demand showed uptrend from the mills, due to this, the pries of mustard slipped by Rs 100 to Rs 7950/8000 per quintal. In Jaipur Mandi, mustard prices have been quoted at Rs 8250 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों-ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) देश की बिभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2.50 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग निकलने से सरसो के भाव 100 रुपए घटकर 7950/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। जयपुर मंडी में सरसों भाव 8250 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रहेगा।

Cottonseed cake: less possibility to decrease

New Delhi, 28 July (NNS): The prices of cottonseed cake remained strong at Rs 4300/4650 per quintal owing to the constant demand from the cattle feed manufactures amid uptrend in the prices of cottonseed. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4700/4800 per quintal. The prices of cottonseed cake contract also ruling at Rs 4700/4800 per quintal. However, the prices of cottonseed cake contract showed soft trend due to the weak speculative buying. On seeing the supply and, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

बिनौला खल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस) बिनौला में तेजी का रुख होने के कारण बिकवाली। कमज़ोर होन एवं पशु आहार वालों की मांग से बिनौला खल के भाव 4300/4650 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। भटिंडा में इसके भाव 4700/4800 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4700/4800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से बिनोला खल वायदा में नरमी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें  गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार रुका रहा सकता है।

Soybean: no possibility to increase

New Delhi, 28 July (NNS): The prices of imported edible oils showed downfall due to the increased selling from the investors and downfall in the prices of crude oil. The Chicago’s active soya oil contract slipped by 78 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went up by 37 Ringgit per tonne respectively, due to this reason, in Jalgaon, the prices of soybean remained at Rs 7250 per quintal due to the sluggish buying from the plants. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The spot soybean prices will likely to increase during the coming one or two days.

सोयाबीन : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एनएनएस)। क्रूड ऑयल में मंदी और निवेशकों की बिकवाली भी निकलने से अंतर्राष्ट्रीय खाद्य तेल वायदा में मंदी आने की खबर मिली। शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 78 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 37 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की जानकारी मिली। इसक वजह से जलगांव में प्लांटों की लिवाली घटने से सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 7200 रुपए प्रति क्विंटल रह जाने की सूचना मिली। एक दिन पूर्व भी इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नहीं है।